×

Sawai madhopur झांसा देकर सोने की चेन-अंगूठी ले गए बदमाश

 

राजस्थान न्यूज डेस्क, उदेई मोड थाना क्षेत्र में रघुनाथ मैरिज गार्डन के पास दो बदमाश एक महिला को झांसा देकर उसकी सोने की चेन और अंगूठी छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित महिला ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

पीड़िता के पति बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि उसकी पत्नी गायत्री देवी गुप्ता सुबह पौने दस बजे घर से रघुनाथ मंदिर जा रही थी। इस दौरान दो अज्ञात युवकों रास्ते में महिला को बातों में उलझा लिया। इस दौरान बदमाशों ने महिला से कपूर पर हाथ रखवाया और सोने की चेन व सोने की अंगूठी को उतरवाकर टोकरी में धुलवा लिया। उन्होंने महिला से राम-राम बोलने को कहा। इस दौरान महिला का बीपी बढ़ गया। इससे उसकी तबीयत खराब होते ही दोनों युवक सोने की चेन और अंगूठी को लेकर भाग निकले।

बाद में महिला को होश आने के बाद वह मंदिर के पंडित की मदद से अपने घर पहुंची। इस संबंध में पीड़ित महिला ने उदेई मोड थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने आरोपियों को गिरफ्तार करने और सोने की चेन और अंगूठी बरामद करने की मांग की है।


सवाई माधोपुर न्यूज डेस्क!!!