×

Sawai madhopur भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली
 

 

राजस्थान न्यूज डेस्क, रामनवमी पर रविवार को श्री राम जानकी मंदिर रेलवे स्टेशन से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस में श्री राम लक्ष्मण जानकी हनुमानजी की विभिन्न झांकियों को सजाया गया। जुलूस में सैकड़ों बाइक सवार भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। जिला मुख्यालय भगवान जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा।

इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से कई जगहों पर पुलिस तैनात कर दी गई। रामनवमी पर जुलूस श्री राम जानकी मंदिर रेलवे स्टेशन से शाम 4 बजे भगवान श्री राम की आरती के बाद शुरू हुआ। जुलूस फिर बजरिया मेन बाजार, टोंक रोड, हमीर ब्रिज, हमीर सर्कल, एलनपुर लिंक रोड, भैरू दरवाजा से होते हुए शहरखंड बस स्टैंड, शहर सदर बाजार, पुलिस चौकी पहुंचा. जुलूस का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।

सवाई माधोपुर न्यूज डेस्क!!!