×

प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान दर्दनाक हादसा, फुटेज में देंखे कुंड में डूबने से युवक की मौत; 20 घंटे बाद मिला शव

 

राजस्थान के राजसमंद जिले में प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दिवेर थाना क्षेत्र की बागाना ग्राम पंचायत स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गौरीधाम में फोटोशूट के दौरान एक युवक गहरे कुंड में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल बन गया।यह घटना 9 जून की शाम की बताई जा रही है, जबकि बुधवार को युवक का शव कुंड से बरामद किया गया। मृतक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस, सिविल डिफेंस और उदयपुर से आई SDRF की टीम ने संयुक्त रूप से करीब 20 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद शव को पानी से बाहर निकाला जा सका।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/pybof15eIRc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/pybof15eIRc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, अर्जुन अपनी मंगेतर के साथ प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए गौरीधाम पहुंचा था। फोटोशूट के दौरान वह नहाने और तस्वीरें खिंचवाने के लिए कुंड के पास गया था। बताया जा रहा है कि उस समय उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। कुंड की गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और देखते ही देखते पानी में डूब गया।

मंगेतर ने जब अर्जुन को डूबते हुए देखा तो उसने जोर-जोर से चिल्लाकर आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक गहरे पानी में लापता हो चुका था।घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। लगातार प्रयासों के बाद करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुंड से बाहर निकाला गया। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।