×

Rajsamand  राजसमंद झील का जलस्तर 18 फीट के करीब पहुंचा:गोमती नदी और खारी फीडर से लगातार पानी की आवक जारी
 

 

राजस्थान न्यूज़ डेस्क,  राजसमंद में मानसून की बारिश की बाद जिले की प्रमुख नदियों बनास नदी व गोमती नदी में पानी की आवक जारी है। जिससे नन्दसमंद ओवर फ्लो हो चुका व राजसमंद झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

राजसमंद झील का आज का जलस्तर 17.70 फीट हो चुका है। पानी की आवक जारी है।

जिले के गढबोर चारभुजा क्षेत्र में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय और मानसून की अच्छी बारिश के बाद सेंवत्री में गोमती नदी के उद्गम स्थल पर बना राम दरबार बांध छलक गया और गोमती नदी पूरे वेग से बहने लगी।

गोमती नदी का पानी राजसमंद झील तक पहुंचा जिसके शहर वासियों ने खुशी जाहिर की थी। उसके बाद गोमती नदी का वेग कम हुआ। लेकिन गत दिनों की बारिश के बाद एक बार फिर से गोमती नदी से पानी की आवक बढ़ी। गोमती नदी और खारी फीडर से पानी की आवक जारी झील का कुल गेज 30 फीट है।

राजसमंद न्यूज़ डेस्क!!!