×

क्या कोई इंसान बिना अन्न खाए 45 साल तक जिंदा रह सकता है? वीडियो में देंखे राजसमंद के पूनम सिंह का दावा चर्चा में

 

राजसमंद जिले के तकड़ियों का गुड़ा गांव निवासी पूनम सिंह इन दिनों अपने अनोखे दावे को लेकर चर्चा में हैं। आमतौर पर यह माना जाता है कि बिना अन्न खाए कोई इंसान लंबे समय तक जीवित नहीं रह सकता, लेकिन 45 वर्षीय पूनम सिंह का दावा है कि उन्होंने जन्म से आज तक कभी अन्न का स्वाद नहीं चखा।पूनम सिंह के अनुसार वे पूरी तरह स्वस्थ और सामान्य जीवन जी रहे हैं। उनका कहना है कि वे केवल सुबह और शाम एक-एक गिलास दूध पीकर ही अपना जीवन गुजारते हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें अन्न खाने की इच्छा नहीं हुई और उन्होंने कभी रोटी, चावल या अन्य भोजन नहीं खाया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/MzpGsJQhQWw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/MzpGsJQhQWw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पूनम सिंह ने बताया कि साल 2000 में वे एक बार बीमार पड़े थे। उस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें सामान्य भोजन शुरू करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने खाने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि इसके बाद से पिछले करीब 26 सालों में वे दोबारा कभी गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़े।उनके इस दावे ने इलाके में लोगों को हैरान कर दिया है। गांव में कई लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे शरीर की विशेष स्थिति बता रहे हैं।

हालांकि डॉक्टर इस दावे को लेकर पूरी तरह सहमत नजर नहीं आते। विशेषज्ञों का कहना है कि केवल दूध के सहारे लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीना सामान्य रूप से संभव नहीं माना जाता। शरीर को प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो संतुलित आहार से मिलते हैं।डॉक्टरों का कहना है कि किसी व्यक्ति की शारीरिक संरचना और मेटाबॉलिज्म अलग हो सकता है, लेकिन केवल दूध पर निर्भर रहना लंबे समय में स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे मामलों की चिकित्सकीय जांच जरूरी होती है। फिलहाल पूनम सिंह का दावा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग उन्हें देखने और उनकी दिनचर्या जानने के लिए गांव पहुंच रहे हैं।