×

Raipur एनएमडीसी ने जीता राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

 

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) को मंगलवार को राजभाषा के क्षेत्र में सर्वोच्च और सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार नई दिल्ली में गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक द्वारा प्रदान किया गया।

एनएमडीसी की ओर से कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट मामले) शिव षणमुगनाथन ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह ने की।

डॉ. शैलेश शुक्ला, सहायक प्रबंधक (राजभाषा), एनएमडीसी डोनिमलाई लौह अयस्क परियोजना को भी एक प्रकाशित लेख के लिए 'राजभाषा गौरव पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।