Raipur पीयूष सकल दिगंबर बने जैन समाज के अध्यक्ष, सुधीर और विनोद बने उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ न्यूज़ डेस्क, सकल दिगंबर जैन समाज का चुनाव श्री दिगंबर जैन परवार पंचायती मंदिर में बुधवार को हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से पुनः पीयूष सिंघई अध्यक्ष, सुधीर एवं विनोद उपाध्यक्ष, पंकज सचिव, हिमांशु (राजा) सह सचिव एवम गौरव गदिया को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। समाज के परम संरक्षक सुभाष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि उपस्थित सभी समाज के सदस्यों ने वर्तमान कमेटी के पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों की खुले दिल से प्रशंसा की एवं आज भाटापारा दिगंबर जैन समाज जो नई ऊंचाई को छू रहा है।
साधु संतों के आगमन का जो लगातार हमें लाभ मिल रहा है उसमें निश्चित ही इस कमेटी का समर्पण ,त्याग और सेवा भाव अतुलनीय है। सभा के शुभारंभ में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के पश्चात वहां उपस्थित सभी संरक्षक गण अशोक सिंघई, नवीन गदिया, शोभालाल जैन, सुनील छाबड़ा ने अध्यक्ष पद के लिए पीयूष सिंघई का नाम प्रस्तावित किया। जिसका वहां उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।
रायपुर न्यूज़ डेस्क !!!