×

Pratapgarh एडीएम ने आधा दर्जन क्रय केंद्रों की जानी हकीकत

 

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  जिला धान खरीद अधिकारी/एडीएम सुनील शुक्ल ने महुली, सराय बहेलिया सहित आधा दर्जन क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीद की हकीकत खंगाली। उन्होंने क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों से बातचीत कर समस्याओं के बारे में पूछा। क्रय केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया।


जिला धान खरीद अधिकारी/एडीएम सुनील शुक्ल जिला विपणन अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी के साथ सराय बहेलिया क्रय केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी से अब तक हुई खरीद के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पीसीएफ के जिला प्रबंधक को धान उठान के निर्देश दिए। इसके बाद क्रय केंद्र महुली, ताला सहित आधा दर्जन केंद्रों का निरीक्षण कर उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। क्रय केंद्र प्रभरियों को निर्देश दिया कि केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो। यदि कोई समस्या आए तो उच्चाधिकारियों से बात कर तत्काल निस्तारित कराएं जिससे किसान अपनी उपज की तौल करा सके।
प्रतापगढ़ न्यूज़ डेस्क