×

Pratapgarh भाजपा कार्यालय का नड्डा ने किया वर्चुअल उद्घाटन

 

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क शहर से चार किमी दूर सिटी रोड स्थित टेउंगा गांव में नवनिर्मित भाजपा के कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन सुबह 11:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया।
इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचन्द्र श्रीवास्तव ने नारियल तोड़कर कार्यालय में प्रवेश किया।

उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। इससे पूर्व स्थानीय कार्यकर्ताओं की ओर से श्रीरामचरित मानस पाठ का अखंड पाठ सम्पन्न कराया गया। मंगलवार सुबह सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के सेवा कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करें। जिससे 2022 में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बन सके। भ्जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि कार्यालय में आईटी रूम और दो लाइब्रेरी भी रहेगी। सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित करें। रानीगंज विधायक अभय कुमार ऊर्फ धीरज ओझा ने कहा कि पार्टी का संकल्प पूरा करने के लिए कार्यकर्ता आज से ही जुट जाएं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र, ओमप्रकाश त्रिपाठी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह, पिंटू तिवारी आदि रहे।
प्रतापगढ़ न्यूज़ डेस्क