Patna जन्म निबंधन में शेखपुरा सूबे में अव्वल, मृत्यु निबंधन में पिछड़ रहा पर प्रयास है जारी
बिहार न्यूज़ डेस्क जन्म निबंधन के मामले में शेखपुरा जिला पिछले तीन साल से लगातर सबूे में पहले स्थान पर बना हुआ है। से लेकर नवंबर माह में ही जिला ने लक्ष्य का 107 फीसदी निबंधन पूरा कर लिया है।
सहायक जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अरविंद पासवान ने बताया कि इस कैलेंडर साल में जन्म निबंधन के लिए राज्य की ओर से जिला को 19,816 लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के एवज में नवंबर माह तक 21,267 लोगों का निबंधन कराया गया है। लक्ष्य से काफी अधिक निबंधन के कारण जिला पूरे राज्य में पहले नंबर पर है। जिला को यह तमगा पिछले तीन साल से लगातार मिल रहा है। वहीं, मृत्यु निबंधन में जिला पीछे है। सहायक जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि राज्य की ओर से मृत्यु निबंधन के लिए जिला को 4307 लक्ष्य दिया गया था। नवंबर माह तक 2145 लोगों का मृत्यु निबंधन किया गया है। एक माह बचा हुआ है और सभी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारियों को निबंधन में तेजी लाने को कहा गया है। जिला सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि वहीं, क्राप कटिंग में जिला में 275 खेतों में क्राप कटिंग करनी है, जिसमें अबतक 203 खेतों में क्राप कटिंग का काम पूरा कर लिया गया है। शेष बचे 72 खेतों में एक सप्ताह में क्राप कटिंग करने का काम पूरा कर लिया जायेगा।
साइबर ठगों ने खाते से उड़ाये 22 हजार
साइबर बदमाशों ने एकरामा पंचायत के गडुआ गांव निवासी प्रमोद राम का 22 हजार रुपये खाते से उड़ा लिये। पीड़ित ने बताया कि मेरा मोबाइल घर पर था। वह बाहर किसी काम से निकला था। इसी दौरान साइबर बदमाशों ने फोन कर मेरे बेटे से खाते की जानकारी लेकर रुपए निकाल लिये। घर आने पर बैलेंस चेक किया तो ठगी के बारे में पता चला।
बेटे के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग
शेखपुरा। अरियरी थाना के बेलछी बेलदरिया की गीता देवी ने एसपी को ज्ञापन देकर अपने पुत्र के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। महिला ने बताया कि अक्टूबर 2023 को उसके पुत्र संजय चौहान की बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। मामले नौ नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पर आजतक मात्र एक आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने अन्य अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
पटना न्यूज़ डेस्क