पटना से आज इंडिगो की 10 जोड़ी फ्लाइट कैंसिल, 11 दिसंबर तक ऐसा ही रहेगा हाल
पटना एयरपोर्ट पर आज भी इंडिगो एयरलाइंस की कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। इस वजह से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी हो रही है। पटना एयरपोर्ट मैनेजमेंट की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई आने-जाने वाली कुल 10 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। पटना एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने कहा कि फ्लाइट्स कैंसिल होने से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए उन्हें खेद है। मैनेजमेंट ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा के बारे में लेटेस्ट जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट, ऐप या कस्टमर सर्विस से संपर्क करें।
आइए जानते हैं आज कहां से कौन सी फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं...
6E 6387 (दिल्ली से पटना) / 6E 2163 (पटना से दिल्ली) - 07:55 और 08:30 बजे शेड्यूल्ड
6E 713 (कोलकाता) / 6E 663 (कोलकाता) - 09:20 और 09:55 बजे शेड्यूल्ड
6E 6382 (हैदराबाद) / 6E 6042 (हैदराबाद) - 10:30 और 11:05 बजे शेड्यूल्ड
6E 463 (बेंगलुरु) / 6E 805 (बेंगलुरु) - 10:55 और 11:30 बजे शेड्यूल्ड
6E 6643 (दिल्ली) / 6E 6644 (दिल्ली) - 19:35 और 20:15 बजे शेड्यूल्ड
6E 6451 (बेंगलुरु से) / 6E 6452 (बेंगलुरु से) - 20:05 और 20:45 बजे शेड्यूल है
6E 915 (हैदराबाद से) / 6E 6683 (हैदराबाद से) - 20:25 और 21:05 बजे शेड्यूल है
6E 6549 (दिल्ली से) / 6E 6550 (दिल्ली से) - 22:35 और 23:10 बजे शेड्यूल है
6E 678 (चेन्नई से) / 6E 679 (चेन्नई से) - 22:45 और 23:20 बजे शेड्यूल है
6E 6334 (हैदराबाद से) / 6E 6335 (हैदराबाद से) - 23:15 और 23:45 बजे शेड्यूल है
9 दिसंबर को आठ जोड़ी फ़्लाइट कैंसिल
दिल्ली से पटना से दिल्ली (3 जोड़ी), कोलकाता से पटना से कोलकाता, हैदराबाद से पटना से हैदराबाद, बेंगलुरु से पटना से बेंगलुरु की सभी फ़्लाइट और चेन्नई से पटना और चेन्नई ऑपरेशनल कारणों से कैंसिल कर दी गईं।
10 दिसंबर: सात फ़्लाइट कैंसिल
दिल्ली से पटना से दिल्ली (3 जोड़ी), कोलकाता से पटना से कोलकाता, हैदराबाद से पटना से हैदराबाद, बेंगलुरु से पटना से बेंगलुरु और चेन्नई से पटना से चेन्नई की कुल सात फ़्लाइट ऑपरेशनल कारणों से कैंसिल कर दी गईं।
11 दिसंबर: सात फ़्लाइट कैंसिल
दिल्ली से पटना से दिल्ली (3 जोड़ी), कोलकाता से पटना से कोलकाता, हैदराबाद से पटना से हैदराबाद, बेंगलुरु से पटना से बेंगलुरु और चेन्नई से पटना से चेन्नई की सभी फ़्लाइट ऑपरेशनल कारणों से कैंसिल कर दी गईं।
जानें 7 दिसंबर को पटना एयरपोर्ट पर कितनी फ़्लाइट लैंड हुईं
7 दिसंबर को पटना एयरपोर्ट पर कुल 70 फ़्लाइट रिकॉर्ड की गईं, जिनमें 35 अराइवल और 35 डिपार्चर शामिल हैं। पैसेंजर ट्रैफ़िक भी काफ़ी था, जिसमें 4,273 पैसेंजर पटना पहुंचे और 4,632 पैसेंजर पटना से डिपार्चर हुए। दिन का कुल पैसेंजर ट्रैफ़िक 8,905 था।