पाली में बिंदोली के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, वीडियो में देंखे युवक की पीट-पीटकर हत्या; अस्पताल ले जा रही कार पर भी हमला
राजस्थान के पाली जिले में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोजत रोड थाना क्षेत्र के खारिया सोढ़ा गांवमें एक युवक की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजेकी है। गांव में बिंदोली निकाली जा रही थी और डीजे पर नाचने के दौरान अंकितका शादी में आए कुछ मेहमानों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।
लात-घूंसों से की बेरहमी से पिटाई
आरोप है कि मेहमानों के एक गुट ने अंकित पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। लगातार मारपीट के कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
अस्पताल ले जा रही कार को भी घेरा
परिजनों और ग्रामीणों ने जब घायल अंकित को कार से अस्पताल ले जाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने रास्ते में कार को घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने कार पर डंडों और पत्थरों से हमला किया तथा करीब एक घंटे तक वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया।
बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद एंबुलेंस बुलाई गई और घायल युवक को सोजत ट्रॉमा सेंटरले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
राजस्थान के पाली जिले में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोजत रोड थाना क्षेत्र के खारिया सोढ़ा गांव में एक युवक की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। गांव में बिंदोली निकाली जा रही थी और डीजे पर नाचने के दौरान अंकित का शादी में आए कुछ मेहमानों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।
लात-घूंसों से की बेरहमी से पिटाई
आरोप है कि मेहमानों के एक गुट ने अंकित पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। लगातार मारपीट के कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
अस्पताल ले जा रही कार को भी घेरा
परिजनों और ग्रामीणों ने जब घायल अंकित को कार से अस्पताल ले जाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने रास्ते में कार को घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने कार पर डंडों और पत्थरों से हमला किया तथा करीब एक घंटे तक वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद एंबुलेंस बुलाई गई और घायल युवक को सोजत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।