×

नागौर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, बड़े भाई ने परिवार संग दुकान में घुसकर छोटे भाई को बेरहमी से पीटा; CCTV में कैद हुई वारदात

 

राजस्थान के नागौर जिले में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कुचेरा थाना क्षेत्र के रुण गांव में बड़े भाई और उसके परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर छोटे भाई पर किराना दुकान में घुसकर लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया। करीब पांच मिनट तक चली इस मारपीट से दुकान में अफरा-तफरी मच गई। घटना का कुछ हिस्सा दुकान में लगे CCTV कैमरों में भी कैद हुआ है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/9cP9YxqHD2k?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/9cP9YxqHD2k/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। पीड़ित छोटू खां अपनी किराना दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान बड़े भाई और उसके परिवार के कुछ सदस्य वहां पहुंचे और कथित तौर पर जमीन विवाद को लेकर उससे मारपीट शुरू कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने छोटे भाई को दुकान के अंदर ही लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीटा। अचानक हुए हमले से दुकान में मौजूद ग्राहक और आसपास के लोग घबरा गए। मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह छोटू खां को हमलावरों से छुड़ाया। लोगों के हस्तक्षेप के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही कुचेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल छोटू खां को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा, जहां उसका मेडिकल कराया गया।पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सके।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस अब इस विवाद के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।