×

Moradabad तीन महिलाओं समेत चार को गैंगस्टर में भेजा जेल

 

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क सिविल लाइंस पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक महिला को  गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अरुण भटनागर बीज व खाद्य विभाग का कर्मचारी था। उसके साथ सुधीर कुमार भी काम करता था। इस दौरान इन्होंने बड़ी धनराशि का गबन किया था। इस मामले में आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में अदालत में चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। इसके बाद सुधीर कुमार, उसकी बहन जयंती भटनागर और शकुंतला भटनागर तथा कांति के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर के आरोप में फरार चल रहे सुधीर कुमार, जयंती भटनागर और शकुंतला भटनागर को मंगलवार को ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। कांति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मुरादाबाद न्यूज़ डेस्क