×

Meerut  पहलवानों ने राज्य स्तरीय कुश्ती में दिखाया दमखम

 

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  बीएसए कॉलेज में कुश्ती संघ की ओर से चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में तमाम नामी पुरूष व महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया. दर्शकों ने भी जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट से पहलवानों का उत्साह वर्धन किया.

कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ दो पहलवानों के हाथ मिलवाकर कंज्यूमर कोर्ट झांसी के जज ठाकुर अमरपाल सिंह, आगरा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ठाकुर तेज सिंह ने किया. प्रतियोगिता के आयोजक रामनिवास पहलवान, राजकुमार पहलवान, जनार्दन पहलवान, मनोज कुमार गौतम एडवोकेट, तेज प्रताप पहलवान ने अतिथियों का पटुका पहनाकर भव्य सम्मान किया. इस दौरान कंज्यूमर कोर्ट झांसी के जज ठाकुर अमरपाल सिंह ने कहा कि बृज की पहचान मल्ल विद्या से है. बृज के युवाओं को कड़ी मेहनत कर इस विधा को जीवित रखना चाहिए, क्योंकि पूर्व काल से ही बृज के पहलवान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी डंका बजाते रहे हैं. प्रदेश व केंद्र की सरकार भी मल्ल विद्या पर विशेष ध्यान दे रही है. इस विधा के जरिए युवा अपना भविष्य बेहतर बना सकते हैं. सहयोग के लिए वह हमेशा तत्पर हैं. इस अवसर पर उपजा पत्रकार संगठन मथुरा जिला के अध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल, महासचिव ठाकुर विष्णु पहलवान, राजकुमार गुप्ता, विजय सिंघल, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे. चैम्पियनशिप में मुख्य अतिथि तेजवंत जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश उपाध्याय, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, महासचिव जनार्दन पहलवान, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, रामनिवास पहलवान, प्रसून जैन व समापन समारोह के मुख्य अतिथि आकाश जैन, प्रांजली जैन, आद्या जैन, ध्रुव वार्ष्णेय, प्रताप पहलवान, लाला पहलवान, रजनीश खंडेलवाल, ब्रजमोहन सिंह, पूर्वांचल केसरी तेजबहादुर, दल्लन आजमगढ़, धर्म सिंह, भगवान सिंह, मोहन श्याम गुर्जर, सोनू पहलवान, निहाल सिंह, ओंकार सिसोदिया, कुमरपाल, हरदयाल एवं अन्य कुश्ती संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे.

एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े

थाना क्षेत्र की चौकी गोपाल बाग के अन्तर्गत आने वाले गांव नगरिया में किसी बात को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले. ग्रामीणों ने बमुश्किल बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया. सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के दो लोगों को अपने साथ थाना ले आयी और दोनों सर्वेश और राजकुमार का शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया.

 

 

मेरठ न्यूज़ डेस्क