×

Mathura भगवान के बदल गए भोग और परिधान

 

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  गुनगुनी ठंड आरंभ होने के साथ ही भगवान के भोग और परिधान बदल गए हैं। गर्म वस्त्रत्त् पहनाए जाने लगे हैं और अंगीठी सेवा भी शुरू कर दी गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान के व फल भोग के स्थान पर मेवा भोग आरम्भ हुआ है।

विशेष कार्याधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जन्मभूमि स्थित आराध्य के मंदिर में फल भोग के स्थान पर मेवा के भोग लगाए जाने लगे हैं। सर्दी से बचाव के लिए गर्म वस्त्रत्त् ओढ़ाया जा रहा है। द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि भगवान के आगे अंगीठी रखी जाने लगी है। भगवान के दर्शनों का समय भी बदल दिया गया है। प्राचीन केशवदेव मंदिर के सेवायत मुन्नीलाल गोस्वामी ने बताया कि शीत से बचाने के लिए ठाकुर जी को गर्म शाल ओढाई जा रही है। गरम-गरम भोजन परोसा जा रहा है। मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि जल्दी ही अंगीठी सेवा शुरू की जाएगी। बदले समय के हिसाब से भगवान दर्शन देंगे। प्राचीन गोपीनाथ जी मंदिर के सेवायत जगदीश प्रसाद गोस्वामी ने बताया कि भगवान और उनकी प्रिया जी को शाल ओढाई जा रही है। अंगीठी सेवा भी जल्दी आरंभ की जाएगी।
मथुरा न्यूज़ डेस्क