Mandi में लोगों के कल्याण और वनों की सुरक्षा के लिए काम करें
हिमाचल प्रदेश न्यूज़ डेस्क, हिमाचल प्रदेश वन अकादमी, सुंदरनगर में हिमाचल प्रदेश वन विभाग में उप वन राजिक का तीन माह का प्रशिक्षण कोर्स द्वितीय बैच का विधिवत दीक्षांत समारोह संपंन्न हो गया। समापन समारोह में प्रदीप कुमार ठाकुर भारतीय वन सेवाएं अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल अनुसंधान एवं प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह का शुभारंभ भव्य परेड व मुख्य अतिथि को सलामी के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि ने सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र व मेडल से नवाजा। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने नव प्रशिक्षित उप वन राजिकों का आह्वान किया कि वे अपने.अपने कार्यक्षेत्रों में लोगों की भलाई व वनों के संरक्षण हेतू संवेदनशील नजरिये के साथ कार्य करें। इससे पूर्व सुभाष चंद पराशर हिमाचल वन सेवाए संयुक्त निदेशक हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर द्वारा अकादमी की 2022.23 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। द्वितीय बैच, उप वन राजिक प्रशिक्षण कोर्स, जो कि 3 माह की अवधि का था, इसमें हिमाचल प्रदेश वन विभाग के 20 पदोन्नत उप वन राजिकों ने सफ लतापूर्वक यह प्रशिक्षण पूर्ण किया।
इस प्रशिक्षण कोर्स में प्रथम स्थान पर टेक चंद, द्वितीय स्थान पर सोनू डोगरा तथा तृतीय स्थान पर राम लाल रहें। इसके अतिरिक्त मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया गया। जिसमें पुरूष कनिष्ठ श्रेणी में प्रथम, द्धितिय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश सोनू डोगरा, राजेश कुमार, टेक चन्द और वरिष्ठ श्रेणी में प्रथम, द्वितिय एवम् तृतीय स्थान पर क्रमश प्रकाश चंद, गिरधारी लाल और घनसागर रहे। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राजेश कुमार रहें। समारोह में राकेश कटोच वन मंडालधिकारी सुंदरनगर, मनीष रांगड़ा सहायक अरण्यपाल सुकेत, कमल जसवाल मंडलीय प्रबंधक सुंदरनगर, प्रीति उप मंडलीय प्रबंधक धनोटू, चमन लाल जोशी संयुक्त निदेशक सेवानिवृत, वीपी पटानिया सेवानिवृत वनमंडलाधिकारी, उप निदेशक मुकेश शर्मा एवं उप निदेशक देवेंद्र सिंह डोगरा और अन्य लोग उपस्थित रहे
मंडी न्यूज़ डेस्क!!!