×

लखनऊ में भीषण आग से तबाही, फुटेज में देखें 30 से ज्यादा सिलेंडर फटे, 50 से अधिक झुग्गियां राख

 

राजधानी लखनऊ के विकासनगर इलाके में बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गई और 50 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/_DdjHRojQhU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/_DdjHRojQhU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद एक के बाद एक 30 से ज्यादा गैस सिलेंडर फट गए, जिससे धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। आग की लपटें करीब 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत आसपास के करीब 20 मकानों को खाली करा लिया, ताकि कोई बड़ा नुकसान न हो। मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां पहुंचीं, जो देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रहीं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की बिजली भी काट दी गई।

इस हादसे में भारी जनहानि की आशंका जताई जा रही है। एक युवक ने दावा किया है कि उसके चार बच्चों की आग में जलकर मौत हो गई है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं कई परिवारों का सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे वे बेघर हो गए हैं।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। जिन लोगों की झुग्गियां जल गईं, वे रो-रोकर अपना दुख बयां कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग जानबूझकर लगाई गई हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा पीड़ितों को हर संभव सहायता देने की बात कही गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और स्थिति पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।