×

Lucknow लखनऊ पुलिस ने ढेर किया बांग्लादेशी डकैत

 

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क गोमतीनगर में सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मुठभेड़ में बांग्लादेशी डकैत हमजा को पुलिस ने मार गिराया। इस मुठभेड़ में तीन सिपाही भी घायल हुए है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनकी हालत खतरे से बाहर बतायी गई है। डकैत हमजा पर 50 हजार रुपये इनाम था। 11 अक्तूबर को इसके तीन साथी गोमती नगर पुलिस ने पकड़े थे, तभी हमजा के बारे में कई जानकारियां मिली थी। हमजा को गिरोह का सरगना बताया जा रहा है।

डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने बताया कि इन डकैतों के सहारा फ्लाईओवर के पास होने की सूचना मिली थी। इस पर ही उनकी क्राइम टीम और गोमतीनगर पुलिस वहां पहुंची थी। यहां पांच बदमाश दिखे जो पुलिस को देखते ही फायरिंग करने लगे थे। इस पर पुलिस ने भी गोलियां चलायी। इस फायरिंग में एक बदमाश की मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी मौके से भाग निकले।

तीन सिपाही घायल: एडीसीपी पूर्वी सै. कासिम आब्दी ने बताया कि इस मुठभेड़ में तीन सिपाही नागेंद्र कुमार, रामनिवास और मुकेश चौधरी घायल हुए हैं। इनके हाथ व पैर में गोली लगी थी। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से पिस्टल, बांग्लादेशी मुद्रा, वहां का सिम कार्ड, कई कारतूस बरामद हुए हैं। चार साल पहले पकड़ा गया था
लखनऊ न्यूज़ डेस्क