×

Lucknow  करोड़पति मंत्रियों की संख्या में हुआ इजाफा
 

 

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  राज्य सरकार के नए मंत्रियों में 39 यानि 87 फीसदी करोड़पति मंत्री और 22 मंत्री दागी हैं. सबसे ज्यादा संपत्ति तिलोई के मयंकेश्वर शरण सिंह की है, जिन्होंने अपनी संपत्ति 58.07 करोड़ बताई है, जबकि सबसे कम संपत्ति विधान परिषद सदस्य धर्मवीर सिंह की है, जिनकी संपत्ति 42.91 लाख है. एडीआर/उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की रिपोर्ट से ये तथ्य सामने आए हैं. जिन पर केस दर्ज हैं उनमें नंद गोपाल गुप्ता का नाम सबसे ऊपर है। 2017 के बाद से करोड़पतियों और दागी मंत्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

एडीआर के प्रदेश संयोजक संजय सिंह ने कहा है कि कैबिनेट में 49 फीसदी मंत्रियों पर आपराधिक मामले हैं और 44 फीसदी पर गंभीर आरोप हैं. इस बार मंत्रियों की औसत आय 9 करोड़ रुपए है। एडीआर ने हलफनामों में मंत्रियों द्वारा घोषित वित्तीय, आपराधिक, शिक्षा, लिंग और अन्य विवरणों का विश्लेषण किया। 53 में से 45 मंत्रियों का विश्लेषण किया जा चुका है। ऐसे छह मंत्री हैं जो किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं और स्पष्टता की कमी के कारण जितिन प्रसाद और संजय निषाद के हलफनामों का विश्लेषण नहीं किया गया है। 87 फीसदी मंत्री करोड़पति हैं. मंत्रियों की औसत संपत्ति 7 करोड़ रुपये है। 9 (20%) मंत्री ऐसे हैं जिन्होंने 8वीं और 12वीं के बीच अपनी शैक्षणिक योग्यता घोषित की है। वहीं 36 (80) ऐसे हैं जिनकी योग्यता स्नातक या इससे अधिक है। 20 (44 फीसदी) मंत्री ऐसे हैं जिनकी उम्र 30 से 50 साल के बीच है, जबकि 25 (56 फीसदी) ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने अपनी उम्र 51 से 70 साल के बीच घोषित की है.

लखनऊ न्यूज़ डेस्क