×

कोटा में थाने के बाहर दो युवतियों ने खाया जहर, वीडियो में देंखे शादी और साथ रहने की बात पर परिवार से था विवाद

 

कोटा ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां दो युवतियों ने थाने के बाहर जहर खा लिया। दोनों युवतियां पहले थाने पहुंची थीं और उन्होंने आपस में शादी करने तथा साथ रहने की इच्छा जताई थी। परिवार की सहमति नहीं होने के बाद दोनों ने यह कदम उठाया।पुलिस के अनुसार, दोनों युवतियां बालिग हैं और आपस में मौसेरी बहन यानी कजिन हैं। जहर खाने के बाद दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

थाने में दिए थे बयान, परिवार को बुलाया गया था

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/nbY3MW1GSMI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/nbY3MW1GSMI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

थानाधिकारी ने बताया कि दोनों युवतियां मंगलवार शाम खुद थाने पहुंची थीं। इसके बाद उनके परिवार वालों को भी थाने बुलाया गया। पुलिस ने दोनों युवतियों के बयान लिए।बयान में युवतियों ने बताया कि वे एक-दूसरे से प्यार करती हैं और साथ रहना चाहती हैं। उन्होंने शादी करने की इच्छा भी जताई थी। हालांकि, परिवार को उनका साथ रहना मंजूर नहीं था।

5 महीने पहले घर छोड़कर चली गई थीं

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों युवतियां करीब 5 महीने पहले घर छोड़कर सवाई माधोपुर चली गई थीं। वहां उन्होंने किराए पर कमरा लेकर रहना शुरू किया था और काम भी कर रही थीं।परिजनों की ओर से उस समय दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बरामद किया था।

बालिग होने के कारण पुलिस ने वापस भेजा

थानाधिकारी के मुताबिक, दोनों युवतियों के बालिग होने के कारण पुलिस ने उनके बयान लेने के बाद उन्हें और परिवार को वापस भेज दिया था। पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियां और परिवार थाने से चले गए थे।लेकिन कुछ देर बाद दोनों युवतियां दोबारा थाने के बाहर पहुंचीं और वहां जहर खा लिया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल दोनों युवतियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जहर खाने के पीछे क्या परिस्थितियां रहीं।पुलिस युवतियों के बयान और परिवार के पक्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।