×

कोटा अस्पताल में सीजेरियन के बाद 6 महिलाओं की हालत बिगड़ी, वीडियो में देंखे एक की मौत से हड़कंप

 

Kota के एक सरकारी अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद बड़ा मेडिकल मामला सामने आया है। डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जबकि एक महिला की मौत हो गई, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, कई महिलाओं की डिलीवरी सामान्य रूप से सीजेरियन प्रक्रिया के जरिए की गई थी। हालांकि, डिलीवरी के कुछ घंटों बाद ही एक महिला की हालत गंभीर हो गई और करीब 4 घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/lC9lzXgAgSs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/lC9lzXgAgSs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ, लेकिन इसी दौरान अन्य पांच महिलाओं की तबीयत भी तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों के अनुसार, सभी मरीजों में एक साथ समान लक्षण देखने को मिले, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, प्रभावित महिलाओं में ब्लड प्रेशर तेजी से गिरने लगा, प्लेटलेट्स कम होने लगे और यूरिन आउटपुट भी बंद हो गया। इन सभी लक्षणों के कारण महिलाओं की हालत लगातार गंभीर होती चली गई।

स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल प्रशासन मेंअफरा-तफरी मच गई और सभी मरीजों को तुरंत विशेष वार्ड में शिफ्ट किया गया। उन्हें रातों-रात एसएसबी ब्लॉक के नेफ्रोलॉजी वार्ड में भर्ती कर गहन निगरानी में रखा गया है।टना के दौरान अस्पताल में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नवजात शिशु भी परिजनों की गोद में रोते-बिलखते नजर आए, जिससे अस्पताल परिसर में भावुक माहौल बन गया।

फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम सभी मरीजों का इलाज कर रही है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि डिलीवरी के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने का कारण क्या था।स्वास्थ्य विभाग भी इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और रिपोर्ट मांगी गई है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें संक्रमण या किसी दवा की प्रतिक्रिया की संभावना भी शामिल है। फिलहाल अस्पताल में अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ तैनात कर दिया गया है और मरीजों की स्थिति को स्थिर करने के प्रयास जारी हैं।