कोटा के न्यू मेडिकल हॉस्पिटल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद दूसरी मौत, वीडियो में जाने परिजनों का धरना शुरू
राजस्थान के कोटा स्थित न्यू मेडिकल हॉस्पिटल में सीजेरियन डिलीवरी के मामले में गुरुवार को एक और महिला की मौत हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया है। यह इस मामले में दूसरी मौत बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब ढ़े 10 बजे महिला की हालत अचानक गंभीर हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा। हालांकि कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।
घटना के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश फैल गया। उन्होंने शव लेने से इनकार कर दिया और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।मामला बढ़ने के बाद अस्पताल के SSB ब्लॉक के बाहर परिजन और कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
धरने के दौरान लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही के कारण महिलाओं की जान ग है। स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।परिजनों का कहना है कि जब तक जिम्मेदार डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे शव स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच के आश्वासन की बात कही है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस व प्रशासन मौके पर मौजूद हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग से भी रिपोर्ट तलब किए जाने की संभावना है।