×

कोटा के सिटी मॉल में भीषण आग, लाखों का सामान खाक, वीडियो में देंखे 14 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

 

कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालाड़ रोड पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सिटी मॉल में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया।जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब साढ़े 9 बजे मॉल के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित डीआईवाई स्टोर में लगी। शुरुआती स्तर पर उठी आग तेजी से फैलती हुई आसपास की दुकानों तक पहुंच गई, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। देखते ही देखते स्टोर में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/19rADYNgReE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/19rADYNgReE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। इस दौरान पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे मॉल को खाली करवाया, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।आग लगने के कारण आसपास के इलाके में करीब 1 से 2 किलोमीटर तक धुएं का घना गुबार फैल गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था।

मॉल मैनेजमेंट के वीरेंद्र पंड्या ने बताया कि घटना के समय मॉल में केवल 1-2 कर्मचारी ही मौजूद थे। उनके अनुसार, शुरुआती आग मॉल की दूसरी मंजिल की ओर से शुरू हुई और फिर तेजी से नीचे के हिस्से में फैल गई।दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है, हालांकि पूरी तरह से कूलिंग का काम अभी भी जारी है ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे।

प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। इस घटना ने एक बार फिर शॉपिंग मॉल और व्यावसायिक भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।