×

Kota  स्टील के पाइप चोरी, आमजन में आक्रोश

 

राजस्थान न्यूज़ डेस्क   शहर के रेलवे स्टेशन चौराहे पर गांधी सर्किल पर लगाए गए पाइपों को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गए। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने बताया कि नगरपालिका ने गांधी सर्किल की दशा सुधारने के लिए राशि लगाई थी। प्रतिमा और चबूतरे के चारों ओर स्टील के कीमती पाइप लगाए गए थे। साथ ही यहां पर स्टील की ही सीढ़ी बनाई गई है। लेकिन बदमाशों ने गांधी जी सर्किल पर लगाए पाइपों को भी नहीं छोड़ा। ऐसे में बदमाशों की पहचान कर उप पर कार्रवाई की जानी चाहिए।


शहर के बाशिंदों ने बताया कि सालों पहले महात्मा गांधी कुछ देर के लिए रामगंजमंडी शहर में आए थे। इस दौरान रेलवे ने ट्रेन को भी उनके लिए रोके रखा था। गांधी जी जिस जगह पर बैठे थे, उस जगह को हमेशा के लिए गांधी चौक घोषित कर दिया। इसके बाद पालिका की ओर से गांधीजी की प्रतिमा भी लगवाई गई।
पालिका ने प्रतिमा को नुकसान नहीं हो, यह सोचकर स्टील के पाइप लगवाए थे। लेकिन उनको भी समाजकंटक चोरी कर ले गए। लोगों ने बताया कि इस चौराहे पर पुलिस का पहरा भी रहता है, ऐसे में स्टील के पाइप चोरी होना गंभीर बात है। पुलिस को चोरी की तलाश करनी चाहिए।
कोटा न्यूज़ डेस्क