करौली दौरे पर सचिन पायलट, वीडियो में जाने सकरघटा में करेंगे राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री और AICC महासचिव Sachin Pilot आज राजस्थान के करौली जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान वे सकरघटा गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान नेता Rajesh Pilot की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही आयोजित किसान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।सुबह करीब सवा 10 बजे सचिन पायलट रेल मार्ग से हिण्डौन सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्टेशन पर भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उत्साह जताया।
इसके बाद वे सड़क मार्ग से सकरघटा गांव के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान रास्ते में कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।पायलट के इस दौरे को पार्टी संगठन और किसान मुद्दों से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों और कांग्रेस समर्थकों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।किसान सम्मेलन में वे कृषि से जुड़े मुद्दों, किसानों की समस्याओं और सरकार की नीतियों पर भी अपनी बात रख सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल काफी सक्रिय नजर आ रहा है।