×

Kanpur चुनाव आने वाले हैं, समीकरण तेजी से बदल रहे : डिप्टी सीएम

 

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव आने जा रहे हैं। तमाम तरह के समीकरण बदलते जा रहे हैं। कानपुर में यादव महासभा के कई प्रदेशों के लोगों का विशाल समागम देश की दिशा व दशा बदलने का संकेत दे रहा है। जयंती समारोह के मुख्य वक्ता दिनेश शर्मा ने हरमोहन सिंह यादव अमर रहे के नारे लगाकर उद्बोधन शुरू किया। कहा कि समाज में परिवर्तन तेजी से हो रहा है। परिवर्तन के साथ गतिविधियां भी बढ़ रही हैं। हरमोहन सिंह जन्मशताब्दी समारोह ऐसे ही परिवर्तन का देशभर में संदेश देगा।

हरमोहन के परिवार में चली आ रही सम्मान की परंपरा की सराहना करते हुए उन्होंने किसी दल या नेता का नाम लिए बिना कटाक्ष किया कि बहुत से लोग चुनाव की लालच में बुजुर्गों का सम्मान करते हैं। यह सुखराम यादव का सम्मान है कि अपने संत पिता धनीराम का सम्मान करते थे। सुखराम सिंह यादव अपने पिता हरमोहन सिंह का सम्मान करते रहे। उनका सम्मान उनका बेटा मोहित यादव कर रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि हरमोहन सिंह बेजोड़ व्यक्ति थे। महापुरुष एक का नहीं पूरे राष्ट्र का होता है। प्रदेश के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोहिया के सिद्धांत पूरा कर रही है।
कानपूर न्यूज़ डेस्क