×

फलोदी में भीषण सड़क हादसा, वीडियो में देंखे थार का टायर फटा, डिवाइडर से टकराकर दो युवकों की मौत

 

राजस्थान के फलोदी जिले में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार थार गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में वाहन में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।यह घटना मतोड़ा थाना क्षेत्र के पड़ासला इलाके में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर करीब दोपहर 12 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुजरात नंबर की थार गाड़ी तेज गति से एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही थी, तभी अचानक उसका एक टायर फट गया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/txEBU0w9nXA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/txEBU0w9nXA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

टायर फटने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर की लोहे की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार वाहन डिवाइडर की दोनों तरफ की रेलिंग के बीच फंसकर पलट गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मतोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया है। साथ ही वाहन को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात बहाल कराया गया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और टायर फटना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है औ मृतकों की पहचान व परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हाईवे पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और टायर व वाहन की स्थिति की समय-समय पर जांच करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों को उजागर करता है, जिसने दो युवकों की जान ले ली।