×

राजस्थान दौरे पर पीएम मोदी: पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे उद्घाटन, वीडियो में जाने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया शुभारंभ

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने विकास परियोजनाओं की एक श्रृंखला को गति दी। सुबह जोधपुर में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के बाद वे बालोतरा के पचपदरा पहुंचे, जहां देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी परियोजना का निरीक्षण किया और जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगे।

जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/WeBxTIT757c?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/WeBxTIT757c/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार सुबह करीब पौने 11 बजे जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और उसकी सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्हें ‘उड़ान-2.0’ योजना का प्रेजेंटेशन भी दिखाया गया, जिसके तहत देश में हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की योजना है।

पचपदरा रिफाइनरी का निरीक्षण और उद्घाटन की तैयारी

इसके बाद पीएम मोदी बालोतरा के पचपदरा पहुंचे, जहां उन्होंने देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी के कंट्रोल रूम का दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद विशेषज्ञों से बातचीत की और परियोजना की तकनीकी जानकारी ली।प्रधानमंत्री जल्द ही इस रिफाइनरी का औपचारिक उद्घाटन करेंगे, जिसे राज्य के औद्योगिक विकास के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

जयपुर मेट्रो फेज-2 की रखेंगे आधारशिला

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जयपुर मेट्रो के फेज-2 की आधारशिला भी वर्चुअल रूप से रखेंगे। इस परियोजना से राजधानी जयपुर में शहरी परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद है।

5 हजार लोगों की क्षमता वाला जनसभा डोम तैयार

पचपदरा रिफाइनरी परिसर में पीएम मोदी की जनसभा के लिए विशेष डोम तैयार किया गया है, जिसमें करीब 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री यहां लगभग दो घंटे तक रुकेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री के इस दौरे को राजस्थान के लिए विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात माना जा रहा है, जिसमें ऊर्जा, परिवहन और शहरी विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।