☰
×

जोधपुर के निजी हॉस्पिटल में महिला स्टाफ से कथित बदसलूकी का आरोप, फुटेज में देंखे डॉक्टर और साथी गिरफ्तार; रात में मैसेज भेजने की शिकायत

 

जोधपुर के एक निजी हॉस्पिटल में काम करने वाली महिला स्टाफ ने हॉस्पिटल के मैनेजर और डॉक्टर के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और परेशान करने के आरोप लगाए हैं। महिला स्टाफ का आरोप है कि उन्हें रात के समय मैसेज भेजे जाते थे और जवाब नहीं देने पर कथित तौर पर बदतमीजी की जाती थी। मामले में पुलिस ने डॉक्टर और स्टाफ के एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

हॉस्पिटल के बाहर महिला स्टाफ ने किया विरोध

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/zLNH3nKPjKc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/zLNH3nKPjKc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, महिला स्टाफ ने हॉस्पिटल के बाहर पहुंचकर विरोध जताया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर तथा उसके साथी को थाने ले गई। इसके बाद हॉस्पिटल में पहले काम कर चुकी कुछ महिला कर्मचारी भी थाने पहुंचीं।महिला कर्मचारियों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि हॉस्पिटल के डॉक्टर की ओर से उन्हें अनुचित मैसेज भेजे जाते थे। उनका कहना है कि जब वे इन मैसेज का जवाब नहीं देती थीं तो उनके साथ कथित तौर पर बदतमीजी की जाती थी।

विरोध करने पर नौकरी से निकालने का आरोप

महिला स्टाफ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया कि गलत व्यवहार का विरोध करने पर उन पर दबाव बनाया गया और नौकरी से निकाल दिया गया। उन्होंने पूरे मामले में हॉस्पिटल के मैनेजर और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।महिला कर्मचारियों के विरोध के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर और उसके साथी को थाने लाया।

शांतिभंग में गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने मामले में डॉक्टर और उसके साथी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं महिला स्टाफ की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस मैसेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।