×

Jodhpur जोधपुर में 4 घंटे में 8 मिमी बारिश: अगले 4 दिनों तक बादल छाए रहेंगे
 

 

राजस्थान न्यूज डेस्क,  जोधपुर शहर में बुधवार रात अचानक मौसम पलटने 4 घंटे के अंतराल में दो बार बादल बरसे। बीती रात शहर में 8 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की माने तो अभी चार-पांच दिन और बादल और बरसात का मौसम रहेगा। इसका सबसे बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। पहली बार है कि ज्योतिष के अनुसार जो नौतपा यानी गर्मी के सबसे भीषण 9 दिन होते हैं उसकी शुरुआत गर्मी से नही हुई।

जोधपुर शहर में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। सूरज की तपन कम हुई है तो रात का तापमान 8 डिग्री तक घट गया है। कुछ दिन पहले न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच था जबकि बीती रात को यह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अभी 1 सप्ताह तक न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री से ऊपर जाने के आसार नहीं है। साथ ही मौसम में नमी भी बनी रहेगी।

जोधपुर न्यूज डेस्क!!!