×

झुंझुनूं में शादी के दो दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फुटेज में देखें कमरे में फंदे से लटका मिला शव

 

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। स्वामी सेही गांव में 22 वर्षीय नीलू चौहान का शव शादी के महज दो दिन बाद कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/PsHj_doY0Qs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/PsHj_doY0Qs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, नीलू चौहान का विवाह 10 फरवरी को हुआ था और वह विवाह के बाद अपने ससुराल आई थीं। गुरुवार रात करीब 9 बजे उनका शव घर के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। उस समय घर में पति, अन्य परिजन और शादी में आए कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया गया है।

थानाधिकारी दौलत राम ने बताया कि सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्वामी सेही गांव स्थित बुडानिया का बास उधमपुरा में गुरुवार देर रात यह घटना सामने आई। प्रारंभिक जांच में शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल की परिस्थितियों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया है।

नवविवाहिता की अचानक हुई मौत से दोनों पक्षों में शोक का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण जिम्मेदार है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।