×

Jhunjhunu न्यूनतम तापमान 1 डिग्री घटा:धूप निकलने से सर्दी से राहत

 

राजस्थान न्यूज डेस्क, मौसम में आए बदलाव के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। झुंझनूं में आज न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। तापमान घटने से सर्दी का असर फिर से बढ़ गया है। हालांकि तीन चार बाद शुक्रवार को मौसम साफ रहा।

धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली है। फिलहाल झुंझुनूं में दो तीन दिन और सर्दी का असर जारी रहेगा। उसके बाद धीरे धीरे सर्दी से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को पिलानी मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 4.5 रहा है। इससे पहले रात को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

अधिकतम तापमान दो दिन से स्थिर है। गुरुवार को दिनभर बर्फीली हवाएं चलने से सर्दी का असर बढ़ गया था। शाम को हवा का सिलसिला थमने से आज सर्दी से राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब मौसम ड्राई रहने की संभावना है। मौसम साफ रहने से तापमान में विशेष बदलाव नहीं आएगा।


झुंझुनूं न्यूज डेस्क!!!