×

झुंझुनूं में जर्मनी के टूरिस्टों पर मधुमक्खियों का हमला, 15 घायल, गलियों में भागते दिखे विदेशी

 

राजस्थान के झुंझुनूं में घूमने आए जर्मनी के टूरिस्टों के एक ग्रुप पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में करीब 15 विदेशी पर्यटक घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब टूरिस्ट शहर के एक इलाके में घूम रहे थे। अचानक मधुमक्खियों का झुंड उनके ऊपर टूट पड़ा। हमला इतना तेज था कि टूरिस्ट अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विदेशी पर्यटक गलियों में भागते और खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने भी उनकी मदद की और किसी तरह उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया।

घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। ज्यादातर को मधुमक्खियों के डंक लगे हैं, हालांकि सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि आसपास कहीं मधुमक्खियों का छत्ता था, जिसे किसी कारण से छेड़ दिए जाने पर झुंड आक्रामक हो गया। अब इलाके में एहतियात के तौर पर छत्तों को हटाने और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की कार्रवाई की जा रही है।