Jhansi कबड्डी में बड़ागांव और खो-खो मरियम स्कूल जीता
उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क कंपनीबाग में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया. जिसमें कबड्डी, खो-खो में बालक-बालिका वर्ग ने बाजी मारी. उन्होंने हुनर दिखाया और खिताब अपने नाम किया.
स्पर्धा में करीब 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता अमर सिंह कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि मनीष दीक्षित निजी सचिव सांसद, देवेश, मृदुल तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. पहला मुकाबला बालक जूनियर कबड्डी का फिजिकल एडुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन व सरस्वती विद्या मंदिर का हुआ. जिसमें फाउंडेशन ने 20-12 प्वाइंट से विद्या मंदिर को हराया. सीनियर वर्ग में बडगांव विजेता रहा. सरस्वती विधा मंदिर इंटर कॉलेज बरुआसागर उपविजेता रहा. बालिका कबड्डी में फाउंडेशन टीम विजयी, सेंट मरियम स्कूल उपविजेता रहा. बालिका जूनियर खो खो मैच फाउंडेशन एवं नगर पालिका परिषद बरुआसागर के बीच हुआ. जिसमें फाउंडेशन की टीम ने 10-07 से हराकर बाजी मारी. सीनियर वर्ग खो-खो में सेंट मरियम स्कूल विजेता रहा. बालक वर्ग खो-खो में फाउंडेशन की टीम ने सरस्वती विद्या मंदिर बरुआसागर को हराया. सीनियर वर्ग का खिताब भी फाउंडेशन की टीम ने जीता. वॉलीबाल के दोनों खिताब पं. राम सहाय शर्मा इंटर कॉलेज ने जीते.
एथलेटिक्स जूनियर बालिका 100 मीटर में फाउंडेशन की खुशी ने प्रथम, महक द्वितीय, पूजा तृतीय स्थान पर रहीं. बालक वर्ग में फाउंडेशन के कृष्णा प्रथम, राहुल द्वितीय, प्रशान्त तृतीय रहे. 400 मीटर में सरस्वती विद्या मंदिर के दिव्यांश प्रथम, द्वितीय हर्ष गौतम, तृतीय स्थान पर अनिरुद्ध रहे. 200 मीटर बालिका वर्ग में रिया जोशी प्रथम, रिया योगी द्वितीय, साक्षी साहू तीसरे स्थान पर रही. इस दौरान राकेश भदौरिया, दीपक कुशवाहा, विजय दुबे, धर्मेंद्र कुशवाहा, अमरदीप कुशवाहा, राहुल शर्मा, अंकित त्रिपाठी, रूपेश नायक, कैलाश नारायण कौशिक, उमंग तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे.
झाँसी न्यूज़ डेस्क