☰
×

झालावाड़ में गर्म सब्जी की भगौनी में गिरी 3 साल की मासूम, फुटेज में देंखे इलाज के दौरान मौत; कमर से नीचे और दोनों हाथ झुलसे

 

राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के मांडा श्यामपुरा गांव में दर्दनाक हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची खेलते समय रसोई में रखी गर्म सब्जी की भगौनी में गिर गई थी। हादसे में उसका कमर से नीचे का हिस्सा और दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। परिजन उसे तुरंत झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। करीब एक दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद गुरुवार सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया।मृत बच्ची की पहचान दिशा के रूप में हुई है। झालावाड़ अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6 बजे दिशा अपने मामा के घर खेल रही थी। इसी दौरान वह खेलते हुए रसोई में पहुंच गई और गर्म सब्जी की भगौनी में गिर गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

चूल्हे से उतारकर जमीन पर रखी थी गर्म भगौनी

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/I97oUo6psJA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/I97oUo6psJA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

परिजनों के अनुसार, हादसे के समय दिशा की मां सौरभ बाई रसोई में खाना बना रही थी। सब्जी तैयार होने के बाद उसने गर्म भगौनी को चूल्हे से उतारकर नीचे जमीन पर रख दिया था। इसके बाद वह रसोई में दूसरे कामों में व्यस्त हो गई।इसी दौरान दिशा बाहर खेलते हुए रसोई में आ गई। बताया जा रहा है कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गर्म सब्जी की भगौनी में जा गिरी। गर्म सब्जी की चपेट में आने से बच्ची का कमर से नीचे का हिस्सा और दोनों हाथ झुलस गए।

मां की चीख सुनकर पहुंचे घरवाले

बच्ची के गर्म भगौनी में गिरते ही उसकी मां ने शोर मचाया। मां की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य तुरंत रसोई में पहुंचे। उन्होंने बच्ची को भगौनी से बाहर निकाला और बिना देर किए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। गंभीर हालत में दिशा को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार शुरू किया। शरीर के बड़े हिस्से में जलने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान दिशा की मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया।

डेढ़ साल से ननिहाल में रह रही थी बच्ची

परिजनों ने बताया कि दिशा के पिता मनीष मैहर झालावाड़ जिले के सेमली बकक्ता गांव के रहने वाले हैं। दिशा की मां सौरभ बाई की शादी मनीष मैहर से हुई थी। पति से मनमुटाव होने के कारण सौरभ बाई पिछले करीब डेढ़ साल से अपने पिता बालमुकुंद के घर मांडा श्यामपुरा गांव में रह रही थी। दिशा भी अपनी मां के साथ ननिहाल में ही रह रही थी।इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस बच्ची की किलकारियों से घर में रौनक रहती थी, उसकी अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।यह घटना रसोई में गर्म भोजन और बर्तनों को बच्चों की पहुंच से दूर रखने की जरूरत भी बताती है। छोटे बच्चे खेलते समय खतरे को समझ नहीं पाते, ऐसे में गर्म भगौनी या अन्य बर्तनों को जमीन पर रखना गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।