×

Jamshedpur डिलीवरी ब्वॉय पर रॉड से हमला, पैसे लूट लिए

 
झारखंड न्यूज़ डेस्क, टिनप्लेट चौक के पास मंगलवार रात जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय धीरज कुमार सिंह के साथ लूटपाट की गई। परसूडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह त्रिमूर्ति चौक निवासी धीरज सिंह को कुछ युवकों ने रोककर उसका मोबाइल, 1200 रुपये और खाना छीन लिया। विरोध करने पर रॉड से जानलेवा हमला भी किया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। धीरज की नाक पर चोट आई है। वह घटनास्थल पर कई घंटों बेहोश पड़ा रहा। होश आने पर वह किसी तरह बाइक चलाकर घर पहुंचा। खून से लथपथ धीरज को देखते ही घरवालों के होश उड़ गए। उसका भाई मोहित सिंह उसे लेकर फौरन सदर अस्पताल गया। यहां से उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया। एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे टीएमएच रेफर कर दिया। गोलमुरी थाना में केस दर्ज कराया गया है।जमशेदपुर न्यूज़ डेस्क!!!