×

Jamshedpur  आजसू जिला समिति ने साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

 

जमशेदपुर न्यूज़ डेस्क ।। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि पर रविवार को आजसू जिला कमेटी ने साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी ने हमेशा बिरसा मुंडा को अपना आदर्श माना और उनके नक्शेकदम पर चलने का प्रयास किया. इस मौके पर आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, हेमंत पाठक, दीपक पांडे, साहेब बागती, राजेश महतो आदि मौजूद थे.

झारखंड न्यूज़ डेस्क ।।