×

NCERT ने 8वीं की किताब से हटाया विवादित नक्शा, फुटेज में जानें राजस्थान के शहरों को मराठा साम्राज्य में दिखाने पर हुआ था विरोध
 

 

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने 8वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब में छपे विवादित नक्शे को हटाने का फैसला लिया है। इस नक्शे में राजस्थान के कुछ प्रमुख शहरों को मराठा साम्राज्य का हिस्सा दिखाया गया था, जिस पर राजघरानों और जनप्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/2sVRouBOXCs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/2sVRouBOXCs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दरअसल, किताब में प्रकाशित नक्शे में बीकानेर, बूंदी और जैसलमेर को मराठा एम्पायर के अंतर्गत दर्शाया गया था। इसे लेकर इतिहास और क्षेत्रीय पहचान से जुड़े सवाल खड़े हो गए। कई लोगों ने इसे तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुए तुरंत सुधार की मांग की। विवाद बढ़ने के बाद एनसीईआरटी ने मामले की समीक्षा की और संबंधित नक्शे को किताब से हटाने का निर्णय लिया। परिषद ने स्पष्ट किया कि आगामी संस्करण (नेक्स्ट एडिशन) में यह नक्शा शामिल नहीं किया जाएगा।

राजघरानों और नेताओं ने जताई आपत्ति:
इस मुद्दे को सबसे पहले विक्रम सिंह नाचना ने उठाया, जो जैसलमेर के पूर्व राजपरिवार से जुड़े हैं। उनके साथ विश्वराज सिंह और महिमा कुमारी ने भी इस नक्शे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विक्रम सिंह नाचना ने कहा कि यह केवल एक नक्शे का मामला नहीं, बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान और गौरव से जुड़ा विषय है। उन्होंने मांग की कि भविष्य में एनसीईआरटी किसी भी ऐतिहासिक तथ्य को प्रकाशित करने से पहले विशेषज्ञों की राय अवश्य ले।

शिक्षा और इतिहास की सटीकता पर जोर:
इस विवाद ने एक बार फिर शैक्षणिक पुस्तकों में तथ्यों की सटीकता को लेकर बहस छेड़ दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल सामग्री का प्रभाव छात्रों की सोच और समझ पर सीधा पड़ता है, इसलिए उसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचना बेहद जरूरी है।