×

वीडियो! जयपुर में ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला: लूट के इरादे से बदमाशों ने सिर फोड़ा, सड़क पर बेरहमी से पीटा

 

राजधानी जयपुर के बस्सी क्षेत्र में बुधवार दोपहर लूट के इरादे से एक ई-रिक्शा चालक पर बेरहमी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में बदमाशों ने चालक को न केवल सड़क पर गिराकर पीटा, बल्कि उसके सिर पर पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल भी कर दिया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/vebnnenBAJM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vebnnenBAJM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, पीड़ित चालक जयसिंह गुर्जर, जो बैनाडा गांव का निवासी है, ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना के दिन वह दोपहर करीब पौने 2 बजे घर से खाना खाने के बाद बैनाडा स्टैंड की ओर जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उसका रास्ता रोक लिया। वाहन में सवार तीन युवक नीचे उतरे और उन्होंने चालक को रोककर उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए। जब जयसिंह ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं, तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने पहले उसकी जेब की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिलने पर उनका गुस्सा और बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने उसे सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इसी दौरान एक बदमाश ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि स्थानीय लोगों ने घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसके सिर में गंभीर चोट आई है।

इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।