×

जयपुर में कार टकराने के बाद बवाल, युवती-भाभी से अभद्रता, भाई पर जानलेवा हमला; CCTV में कैद हुई मारपीट

 

 

जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में कार की मामूली टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और जानलेवा हमले तक पहुंच गया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीड़ित पक्ष ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।पीड़िता के अनुसार, 27 जून की शाम करीब 5 बजे वह अपनी भाभी के साथ तिलक नगर स्थित घर से जगतपुरा के एक सैलून जा रही थी। इसी दौरान जगतपुरा की सर्विस लेन में एक स्विफ्ट कार ने उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/KXXenEF2er4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/KXXenEF2er4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आरोप है कि टक्कर के बाद कार सवार युवकों ने बहस शुरू कर दी और युवती व उसकी भाभी के साथ अभद्रता की। स्थिति बिगड़ती देख युवती ने अपने भाई को मौके पर बुलाया।पीड़िता का आरोप है कि भाई के पहुंचते ही आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिसके चलते तीन टांके लगाने पड़े। वहीं उसकी एक आंख पर भी गंभीर चोट आई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक पीड़ित के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।

पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मामूली सड़क दुर्घटना को बहाना बनाकर महिलाओं के साथ अभद्रता की गई और विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला किया गया।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।