BTS के वीडियो देखकर साउथ कोरियन सिंगर से मिलने निकलीं 5वीं की दो छात्राएं, जयपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन से खोजा
जयपुर में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो सहेलियां BTS के वीडियो देखने के बाद दक्षिण कोरियाई सिंगर और प्रोड्यूसर बैंग सी ह्यूक उर्फ हिटमैन बैंग से मिलने के लिए स्कूल से निकल गईं। दोनों बच्चियां जब घर नहीं पहुंचीं तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और दोनों को गांधीनगर रेलवे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब कर लिया। बच्चियों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों छात्राएं YouTube पर BTS पॉप बैंड के वीडियो देखती थीं। इन्हीं वीडियो से प्रभावित होकर दोनों ने बैंग सी ह्यूक से मिलने का फैसला किया था।
BTS के वीडियो देखकर बनाया मिलने का प्लान
पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चियां आपस में सहेलियां हैं और पांचवीं कक्षा में पढ़ती हैं। दोनों नियमित रूप से YouTube पर BTS पॉप बैंड के वीडियो देखती थीं।पूछताछ के दौरान बच्चियों ने बताया कि BTS के वीडियो देखने के बाद उनके मन में दक्षिण कोरियाई सिंगर और प्रोड्यूसर बैंग सी ह्यूक से मिलने का विचार आया। इसके बाद दोनों स्कूल से निकल गईं और घर वापस नहीं लौटीं।
घर नहीं पहुंचीं तो परिवार ने पुलिस को बताया
दोनों बच्चियों के घर नहीं पहुंचने पर उनके परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तलाश शुरू की। जांच और तलाश के दौरान दोनों बच्चियों को गांधीनगर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया।
बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया
दोनों बच्चियों को बरामद करने के बाद पुलिस ने उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति के निर्देश के बाद पुलिस ने दोनों छात्राओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।बच्चियों के सकुशल घर लौटने के बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मामले में बच्चियों से बातचीत कर उनके स्कूल से निकलने और रेलवे स्टेशन तक पहुंचने की परिस्थितियों की जानकारी भी जुटाई।