×

राजस्थान की सियासत में फिर घमासान: गहलोत का पायलट पर तीखा हमला, वीडियो में देंखे 2022 बगावत पर उठाए सवाल

 

राजस्थान की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। गहलोत के इस बयान के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस के भीतर पुराने विवाद फिर चर्चा में आ गए हैं।

25 सितंबर 2022 की घटना पर बयान

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/RaIabFY2jpw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/RaIabFY2jpw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अशोक गहलोत ने कहा कि 25 सितंबर 2022 को जो राजनीतिक घटनाक्रम हुआ था, वह सचिन पायलट के खिलाफ था, न कि कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ। उन्होंने दावा किया कि उस समय की स्थिति को गलत तरीके से पेश किया गया और पूरे घटनाक्रम को लेकर भ्रम पैदा किया गया। गहलोत ने कहा कि उस समय अचानक ऑब्जर्वर भेजे जाने से स्थिति और बिगड़ गई, जिससे राजनीतिक “तमाशा” बन गया और अंततः बदनामी उनकी हुई।

‘षड्यंत्र’ का आरोप

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि उस पूरे घटनाक्रम के पीछे एक प्रकार का षड्यंत्र था। उन्होंने कहा कि अगर वह वास्तव में बगावत करते, तो क्या कांग्रेस हाईकमान उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बनाए रखता? उन्होंने यह भी दावा किया कि परिस्थितियों को गलत तरीके से उनके खिलाफ मोड़ा गया।

पायलट पर सीधा निशाना

अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उन्हें अब सच्चाई स्वीकार करना सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई गलती हुई है तो उसे मान लेना चाहिए, क्योंकि इसी वजह से यह मुद्दा आज तक जीवित है।

कांग्रेस में फिर बढ़ी खींचतान

गहलोत के इस बयान के बाद कांग्रेस के भीतर पुरानी खींचतान एक बार फिर सामने आ गई है। राजस्थान में लंबे समय से गहलोत और पायलट के बीच चल रहा सियासी तनाव समय-समय पर सार्वजनिक बयानबाजी के रूप में सामने आता रहा है।