×

मुहर्रम पर जयपुर में कड़े सुरक्षा इंतजाम: 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात, वीडियो में देंखे परकोटा क्षेत्र में कई रास्ते बंद

 

मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूसों को लेकर राजधानी जयपुर में पुलिस और जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जुलूसों के शांतिपूर्ण संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।प्रशासन के अनुसार, परकोटा क्षेत्र में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इसके साथ ही भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है, ताकि जुलूसों के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

3 हजार पुलिसकर्मी तैनात

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/DnOYY66Aef8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/DnOYY66Aef8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब 3 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल, मोबाइल टीमें और ट्रैफिक पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। प्रशासन का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में अनावश्यक रूप से जाने से बचा जाए।

परकोटा क्षेत्र में यातायात प्रतिबंध

यातायात पुलिस के अनुसार संजय सर्किल, अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, घाट गेट, गलता गेट और रामगढ़ मोड़ से परकोटे के भीतर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।इसके अलावा, अन्य क्षेत्रों से आने वाले यातायात को जरूरत के अनुसार डायवर्ट किया जाएगा ताकि जुलूसों के दौरान सुचारू व्यवस्था बनी रहे।

प्रशासन की अपील

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम केवल सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सहयोग करें। मुहर्रम के अवसर पर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर संवेदनशील स्थान पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।