×

प्रदेश बीजेपी का बदलेगा पता, वीडियो में देखें मानसरोवर में नए कार्यालय की तैयारी

 

आने वाले कुछ वर्षों में प्रदेश बीजेपी का करीब 36 साल पुराना कार्यालय बदल सकता है। पार्टी ने नए प्रदेश कार्यालय के लिए जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में जमीन चिन्हित कर ली है और इसके आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/_DdjHRojQhU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/_DdjHRojQhU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सूत्रों के अनुसार, जमीन आवंटन से जुड़ी फाइल शहरी विकास एवं आवास (यूडीएच) विभाग तक पहुंच चुकी है। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को भेजी जाएगी। सीएमओ से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद जमीन औपचारिक रूप से बीजेपी को आवंटित कर दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि यह आवंटन राज्य सरकार की भूमि आवंटन नीति 2025 के तहत किया जाएगा। इस नीति के अनुसार, किसी भी राष्ट्रीय राजनीतिक दल को रियायती दर पर राज्य में एक स्थान पर अधिकतम 6 हजार वर्ग मीटर तक जमीन दी जा सकती है।

इसी नीति के तहत पहले कांग्रेस पार्टी को भी मानसरोवर क्षेत्र में जमीन आवंटित की जा चुकी है, जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। अब उसी तर्ज पर बीजेपी भी अपने नए प्रदेश कार्यालय के लिए जमीन हासिल करने की प्रक्रिया में है।

राजनीतिक दृष्टि से यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नया कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और पार्टी की गतिविधियों को और संगठित तरीके से संचालित करने में मदद करेगा।

फिलहाल सभी की नजरें सीएमओ की मंजूरी पर टिकी हैं, जिसके बाद इस परियोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा और निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।