×

SMS स्टेडियम में IPL मैच का रंगारंग माहौल, वीडियो में जाने 50 तोले सोना पहनकर पहुंचीं महिला; ‘सिल्वर अंकल’ भी बने आकर्षण

 

जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए IPL मुकाबले के दौरान क्रिकेट के साथ-साथ दर्शकों का अनोखा अंदाज भी चर्चा में रहा। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचे, लेकिन कुछ फैंस अपने खास स्टाइल के कारण आकर्षण का केंद्र बन गए।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/6EskanQK4Kw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6EskanQK4Kw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मैच के दौरान एक कपल पारंपरिक मारवाड़ी अंदाज में स्टेडियम पहुंचा। महिला ने 50 तोले से ज्यादा सोने के गहने पहन रखे थे, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। स्टेडियम में मौजूद दर्शक उनके साथ फोटो और वीडियो बनाते नजर आए। महिला का पारंपरिक लुक और भारी ज्वेलरी सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।

वहीं जयपुर के चर्चित ‘सिल्वर अंकल’ भी मैच देखने पहुंचे। उन्होंने 10 किलो से ज्यादा चांदी की ज्वेलरी पहन रखी थी। गले में भारी चेन, हाथों में कड़े और अंगूठियों से सजे सिल्वर अंकल को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। क्रिकेट फैंस उनके साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए।

इस मैच को राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने महिलाओं को समर्पित किया था। इसी के तहत स्टेडियम में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्टेडियम परिसर में जागरूकता रैली भी निकाली। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और जागरूकता का संदेश देना था।

मैच के दौरान स्टेडियम में मनोरंजन का माहौल भी देखने को मिला। हरियाणवी गाना बजते ही राजस्थान रॉयल्स का एक उत्साही फैन जोश में आ गया और करीब 10 फीट ऊंची दीवार पर चढ़ गया। वहां खड़े होकर वह काफी देर तक डांस करता रहा। फैन का यह अंदाज देखकर स्टेडियम में मौजूद लोग तालियां बजाने लगे और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

क्रिकेट, मनोरंजन और रंगारंग माहौल के बीच SMS स्टेडियम पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। राजस्थान रॉयल्स के फैंस ने टीम को जमकर सपोर्ट किया और पूरे मैच के दौरान स्टेडियम में जबरदस्त ऊर्जा देखने को मिली।