पुलिस के हत्थे चढ़ा Jaipur Serial Blast में तीन साल से फरार आतंकी, इस राज्य से लाया गया जयपुर
राजधानी जयपुर में हुए सीरियल ब्लास्ट की साजिश में शामिल अलसुफा संगठन के कोषाध्यक्ष फिरोज खान को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम गिरफ्तार कर दिल्ली के रास्ते जयपुर ले आई। इस दौरान सेंट्रल जेल से लेकर एयरपोर्ट तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जेल प्रशासन के मुताबिक, सुबह 6 बजे फिरोज को पुलिस एयरपोर्ट ले गई। जहां उसे सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया। इसके बाद वह आगे के लिए रवाना हो गया।
आपको बता दें कि फिरोज पिछले 20 दिनों से भोपाल सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में बंद था। फिरोज की गिरफ्तारी से एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। क्योंकि इससे पहले 10 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी थीं। लेकिन मुख्य साजिशकर्ता पकड़ से बाहर था। लेकिन अब उसकी गिरफ्तारी से उसके राज्यों में फैले आतंक के नेटवर्क, फंडिंग समेत कई बड़ी जानकारियां सामने आ सकती हैं। 5 लाख का इनामी फिरोज खान को एनआईए की टीम साल 2022 से तलाश रही थी। इस दौरान उसके 10 साथियों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन चालाक फिरोज पुलिस को चकमा देता रहा। इस दौरान एनआईए ने उस पर 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। लेकिन वह बुर्का पहनकर चकमा देता रहा।
लेकिन इसी महीने उसे रतलाम में अपनी बहन रेहाना के घर से पकड़ा गया। पुलिस को शक है कि वह किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाला था। भोपाल सेंट्रल जेल में बंद फिरोज को जेल प्रशासन ने कड़ी निगरानी में रखा था। इस दौरान उसे 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया। इसके अलावा उसकी बैरक पर नजर रखने के लिए 4 जवान, एक हवलदार और दो अन्य अफसरों की ड्यूटी लगाई गई थी।