जयपुर में अवैध पटाखा भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, फुटेज में देंखे दुकान संचालक गिरफ्तार
Jaipur में खोनागोरियान थाना पुलिस ने अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक दुकान संचालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त की है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई शहर में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे डोर-टू-डोर सर्वे अभियान के तहत की गई। इसी अभियान के दौरान पुलिस को शंकर विहार कॉलोनी स्थित एक दुकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली।
डीसीपी ईस्ट Ranjita Sharma ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि दुकान में बिना किसी लाइसेंस और अनुमति के बड़ी मात्रा में पटाखों और विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक को हिरासत में ले लिया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई सुरक्षा मानकों और नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए की गई है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के पास विस्फोटक सामग्री के भंडारण से जुड़े आवश्यक दस्तावेज मौजूद नहीं थे।
Jaipur पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह अवैध पटाखा कारोबार कितने समय से चल रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण या बिक्री न करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।