×

900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, संजय बड़ाया गिरफ्तार; वीडियो में देंखे महेश जोशी कोर्ट में पेश

 

करीब 900 करोड़ रुपये के बहुचर्चित जल जीवन मिशन घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व जलदाय मंत्री के करीबी संजय बड़ाया को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी रविवार रात करीब 2 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से की गई।जानकारी के अनुसार, संजय बड़ाया थाईलैंड में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद भारत लौटा था, जिसके बाद एसीबी ने उसे हिरासत में ले लिया। एजेंसी लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/03TbtExCSRI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/03TbtExCSRI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस मामले में पूर्व जलदाय मंत्री Mahesh Joshi को पहले ही 7 मई को गिरफ्तार किया जा चुका है। आज उन्हें और संजय बड़ाया दोनों को एसीबी कोर्ट में पेश किया गया।कोर्ट में पेशी के दौरान महेश जोशी ने कहा, “न्याय की जीत होगी। मेरे पास न तो कुछ छुपाने के लिए है, न ही बताने के लिए।” उनका यह बयान मामले के बीच राजनीतिक और कानूनी बहस को और तेज कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां इस घोटाले में वित्तीय लेनदेन, ठेकों के आवंटन और कथित अनियमितताओं की गहन जांच कर रही हैं। करीब 900 करोड़ रुपये के इस कथित घोटाले को राज्य के बड़े भ्रष्टाचार मामलों में से एक माना जा रहा है।एसीबी का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा सकती है। एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में किन-किन अधिकारियों और ठेकेदारों की संलिप्तता रही है।

इस मामले ने राजस्थान की राजनीति में हलचल मचा दी है और विपक्ष लगातार सरकार से जवाब मांग रहा है। वहीं जांच एजेंसियां इसे एक संगठित वित्तीय अनियमितता का मामला मानकर आगे की कार्रवाई कर रही हैं।