×

960 करोड़ के JJM घोटाले में रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, वीडियो में जानें ACB कोर्ट का फैसला

 

960 करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन (JJM) मामले में गिरफ्तार रिटायर्ड IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल को एक बार फिर एसीबी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कोर्ट में दो दिन की पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/aIICGnqL6HA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/aIICGnqL6HA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रिमांड की मांग खारिज

ACB ने कोर्ट में तर्क दिया कि पूछताछ अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए आरोपी की पुलिस कस्टडी जरूरी है। वहीं, सुबोध अग्रवाल ने रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि उनसे पूछताछ के दौरान सभी सवालों के जवाब दिए जा चुके हैं। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करते हुए उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने का फैसला सुनाया।

जेल में सुरक्षा की मांग

पेशी के दौरान सुबोध अग्रवाल ने कोर्ट में यह भी कहा कि उन्हें जेल में सुरक्षा का खतरा है। उन्होंने आवेदन देकर मांग की कि उन्हें अलग सेल में रखा जाए ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कोर्ट में तीखी बहस

सुनवाई के दौरान सुबोध अग्रवाल और एसीबी अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उनके खिलाफ मीडिया में गलत बातें फैलाई जा रही हैं। अग्रवाल ने कहा, “आप कह रहे हैं कि मैंने सवालों के जवाब नहीं दिए, लेकिन बताइए मैंने किन सवालों का जवाब नहीं दिया?” इस पर कोर्ट में माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।

क्या है मामला

यह पूरा मामला 960 करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन (JJM) से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है। एसीबी इस मामले में कई स्तरों पर जांच कर रही है और दस्तावेजों व लेनदेन की जांच जारी है।